मथुरा, अप्रैल 23 -- वृंदावन, श्रीपरशुराम शोभायात्रा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को लोई बाजार मार्ग स्थित किशोर वन में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 मई को वृंदावन नगर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा भव्य और दिव्य स्वरूप में निकाली जाएगी। बैठक में समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के ब्रज प्रांत अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें धर्म, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- एटा में परशुराम शोभायात्रा में मथुरा के विप्र बंधु रहे मौजूद उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के माध्यम से युवा पीढ़ी को भग...