हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 7 -- मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की अचानक तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। जिसके बाद वह फिर एकांतवास में चली गईं। जाते हुए उन्होंने कहा कि अंतिम दिनों में उनकी समाधि वृंदावन में ही बनेगी। वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती कई दिनों से वृंदावन प्रवास पर हैं। वह परिक्रमा मार्ग स्थित विजय कौशल महाराज के निकुंज वन आश्रम में एकांतवास में रहकर साधना कर रही हैं। शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार देने के बाद उन्हें राहत मिली तो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, इलाज के बाद डिस्चार्...