मथुरा, जून 30 -- मथुरा। एनके ग्रुप द्वारा विकसित संस्कार सिटी के नए लग्जूरियस टॉवर की ग्रैंड लॉन्चिंग सोमवार को वृंदावन में हुई। इसमें सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी मुख्य अतिथि रहीं। उनके आगमन पर जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल तथा एनके ग्रुप के निदेशक कपिल उपाध्याय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। परियोजना में प्रीमियम 3-बीएचके आवास, वीआरएफ एयर कंडीशनिंग सिस्टम, मॉड्यूलर किचन, अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पार्किंग, हरित वातावरण तथा परिवारों की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम में एनके ग्रुप के निदेशक डॉ. विवेक अग्रवाल एवं मार्तण्ड देव उपाध्याय ने परियोजना की विशेषताओं की जानकारी दी। जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि एनके ग्रुप गु...