वृंदावन में लगेगा रेलकर्मियों का फैमिली कैंप
जमशेदपुर, अगस्त 30 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन केंद्रीय स्टाफ बेनिफिट फंड से नॉन-गजेटेड रेल कर्मचारियों के लिए आगरा, मथुरा और वृंदावन में फैमिली कैंप आयोजन होगा। फैमिली कैंप यात्रा 21 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। बताया जाता है कि, फैमिली कैंप में 50 रेलकर्मी भाग ले सकते हैं। इनमें प्रत्येक परिवार से कम से कम 02 और अधिकतम 04 सदस्य शामिल हो सकेंगे। अभी यह योजना रांची रेल मंडल के लिए है। लेकिन बिना परिवार के के किसी भी कर्मचारी के फैमिली कैंप में शामिल होने पर संशय है। यह भी पढ़ें- रांची रेल मंडल कराएगा आगरा, मथुरा व वृंदावन का सैर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.