मथुरा, मार्च 31 -- धर्मनगरी वृंदावन में लगातार विकराल होती जा रही जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने अपनी आवाज बुलंद की है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम मथुरा के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। मंडल के महानगर अध्यक्ष चौधरी साकेत अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में बताया गया कि वृंदावन की प्रमुख सड़कों, बाजारों और मंदिर मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वृंदावन नगर अध्यक्ष पवन ठाकुरका कहना है कि जाम के कारण व्यापार पर भी प्रतिकूल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.