वृंदावन में बड़ा हादसा, ओमैक्स मॉल में शटरिंग गिरने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
वृंदावन (मथुरा) हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 21 -- यूपी के वृंंदावन में बन रहे रुकमणि विहार स्थित ओमैक्स के निर्माणाधीन मॉल में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। शटरिंग गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। उसे आगरा रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। ओमैक्स द्वारा रुकमणि विहार गोल चक्कर के पास मॉल का निर्माण कराया जा रहा है। सुबह करीब सात बजे मजदूर शटरिंग के काम में लगे हुए थे। उसी वक़्त शटरिंग टूट कर गिर गई। शटरिंग गिरते ही अफरातफरी मच गई। उसके नीचे चार मजदूर दब गए। मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों और कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया। चारों को मलबे के निकाला गया। तब तक एक मजद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.