वृंदावन में परशुराम शोभायात्रा की तैयारी, अक्षत बांटे
मथुरा, मई 11 -- धर्मनगरी में 15 मई को निकलने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए ब्राह्मण महासभा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर विप्रजनों को अक्षत प्रदान कर उनसे शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। रविवार को ब्राह्मण महासभा ने जनसम्पर्क अभियान का प्रारंभ व्यास घेरे से किया। अठखम्भा होते हुए राधावल्लभ घेरे में पहुंच कर राधा नागर युगल किशोर मंदिर में सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा एवं अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने नगरवासियों से अक्षत प्रदान कर उनसे शोभायात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जन-जन के आराध्य हैं, जिन्होंने धर्म और सत्य की रक्षा के लिए असुरों का संहार किया। यह भी पढ़ें- श्री ब्राह्मण समाज के द्वारा निकाली गई भगवान परशुराम की शोभाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.