मथुरा, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि पर्व पर धर्मनगरी में रविवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से मध्य धूमधाम से मनाया गया। नगर के प्राचीन शिव मंदिरों और देवालयों में सुबह से लेकर देर रात तक बम बम भोले की गूंज रही। प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर, बिहारेश्वर महादेव मंदिर, टालेश्वर महादेव मंदिर, वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, प्रतापेश्वर महादेव मंदिर, रेतेश्वर महादेव, प्रतापेश्वर महादेव, खेरादेवत महादेव सहित सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों में भी शिव भक्तों का तांता लगा रहा। सायंकाल गोपेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के गोपी रूप में दर्शन किए तो वहीं अन्य शिव मंदिरों में फूल बंगला आदि के आयोजन हुए। सुबह से लेकर संध्याकाल तक अनवरत रूप से आराध्य शिवशंकर का पूजन-अर्चन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। मंदिरों में जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.