मथुरा, फरवरी 2 -- जनपद में मिट्टी और बालू का खनन जोरों पर है, लेकिन खनन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। दिन रात दर्जनों ट्रक, डंपर और ट्रैक्टर मिट्टी और बालू के खनन में लगे हैं। यहां की मिट्टी दूसरे स्थान पर डाली जा रही है, विभाग के अधिकारी इस कार्य के लिए परमीशन बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीते कई दिन से वृंदावन में यमुना किनारे बालू का खनन बहुत बड़े स्तर से हो रहा है। अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ट्राली की तेज़ आवाजाही ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वृंदावन के यमुना किनारे से खनन कर ट्रैक्टर ट्राली परिक्रमा मार्ग, पानी घाट, पानी गांव रोड और गुरुकुल विश्व विद्यालय से होकर गुजर रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रह्लाद कुमार, योगेश कुमार, रघुनाथ सिंह, धनंजय सिंह, गिरिराज सैनी, वेद प्रकाश अग्रवाल, रूपन सैनी और रामगोपाल चौधरी ने बताया कि इस मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.