मथुरा, अप्रैल 13 -- धर्मनगरी वृंदावन में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। मंदिर क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़ के कारण जहां एक ओर वृंदावन वासियों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसे हृदय विदारक दृश्य भी सामने आ रहे हैं जो मानवता को झकझोर रहे हैं। रविवार को ऐसा ही एक पीड़ादायक दृश्य निधिवन राज मंदिर और राधा रमण मंदिर क्षेत्र में देखने को मिला। जानकारी के अनुसार एक स्थानीय निवासी का शव मोक्ष वाहन के माध्यम से अंतिम संस्कार के लिए यमुना किनारे स्थित मोक्षधाम ले जाया जा रहा था। लेकिन जैसे ही मोक्ष वाहन राधा रमण-निधिवन मंदिर मार्ग पर पहुंचा, वहां मौजूद भारी भीड़ में बुरी तरह फंस गया। स्थिति इतनी भयावह थी कि मोक्ष वाहन घंटों तक वहीं जाम में खड़ा रहा और परिजन बेबस होकर अपने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.