मथुरा, अप्रैल 5 -- धर्मनगरी की बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर उपजे जनाक्रोश के बाद रविवार को यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस ने अपना अभियान रविवार से प्रारंभ कर दिया है। रविवार को यातायात सीओ आशीष शर्मा ने नगर के विभिन्न इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के अधीनस्थों को व्यापक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नगर की नई यातायात व्यवस्था के अंतर्गत नगर में सिर्फ रजिस्ट्रेशन करा चुके ई-रिक्शों का ही संचालन निर्धारित रूट पर सुनिश्चित करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अब केवल नगर में चार रूटों पर ही ई-रिक्शों का संचालन होगा। इससे अधिक रूट नहीं बनाए जाएंगे। वहीं बिना रजिस्ट्रेशन जो ई-रिक्शा चल रहे हैं, जल्द उनके खिलाफ अभियान चलाकर उनको बंद करने की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.