मथुरा, जून 15 -- अधिकमास के अंतिम दौर में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन और वृंदावन की परिक्रमा के लिए उमड़ रहे आस्था के रेले के चलते भीड़ नियंत्रण के सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। रविवार को भीड़ के चलते श्रद्धालुओं में चीखपुकार मचती रही। कई बार हालात विस्फोटक हुए। बच्चे और बुजुर्गों का बुरा हाल रहा। ऐसे में ड्य्टी पर तैनात पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आए। भीड़ के चलते सैंकड़ों श्रद्धालु तो ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किए बगैर ही बैरंग लौट गए। अधिकमास समाप्ति की ओर है। सोमवती अमावस्या की पूर्व संध्या और रविवार के चलते वृंदावन में उमड़ा आस्था का रेला हर किसी को चौंका गया। यह भी पढ़ें- अलबेली सरकार मंदिर में नौका विहार के दर्शन को उमड़े भक्त भीड़ की वजह से परिक्रमा मार्ग और ठाकुर बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर हालाते दिनभर बेकाबू रहे। भीषण गर्मी क...