मथुरा, अप्रैल 2 -- धर्मनगरी वृंदावन में भक्त शिरोमणि हनुमान जयंती महोत्सव भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में सुबह से ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन श्रद्धा भाव के साथ किया गया। नगर के प्राचीन सिंहपौर हनुमान मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, लुटेरिया हनुमान मंदिर, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर आदि मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य हनुमानजी की प्रतिमा पर चोला चढ़ाया गया। भक्तों ने हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, बजरंग बाण आदि पाठ करते हुए हनुमानजी की आराधना की। वहीं ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में प्रेम गली स्थित बड़ा राम मंदिर पर भगवान श्रीहनुमान जयंती महोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य धूमधाम से मनाया गया। संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा ने कहा कि हनुमान...