वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। वृंदावन नाव हादसे के बाद शनिवार को यहां विशेष सतर्कता बरती गई। जल और थाना पुलिस ने गंगा घाटों पर पेट्रोलिंग की। नावों पर ओवरलोडिंग न करने और यात्रियों-श्रद्धालुओं से लाइफ जैकेट पहनने की अपील की गई। लापरवाही पर नाविकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। दशाश्वमेध के एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और गंगा आरती के लिए रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। वृंदावन (मथुरा) में मोटरबोट यमुना में पलटने से कई तीर्थयात्रियों की मौत से स्थानीय प्रशासन सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में और उसके घाटों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। नाविकों को किसी भी हाल में ओवरलोडिंग न करने की हिदायत दी गई है। संवेदनशील और गहरे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी...