मैनपुरी, अप्रैल 11 -- घिरोर। जसराना रोड स्थित वनखंडेश्वर आश्रम को अब वृंदावन धाम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। 2.10 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शनिवार को लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जयदेव दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के प्राचीन धार्मिक स्थलों को नई पहचान देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वनखंडेश्वर आश्रम में सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता व समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए पूरे किए जाएंगे, जिससे यह स्थल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि जनपद में विकास की कई बड़ी योजनाएं प्रगति पर हैं। 68 करोड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.