मथुरा, नवम्बर 2 -- वृंदावन, हिन्दुस्तान संवाद: ठाकुर बांके बिहारी की नगरी वृंदावन में दर्शन और परिक्रमा करने की बात कहकर घर से निकला मध्य प्रदेश का 27 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। करीब दो महीने बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परेशान परिजन लगातार वृंदावन पहुंचकर उसकी तलाश कर रहे हैं। मामले में मध्य प्रदेश के नरयावली थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है। एमपी के नरयावली थाना क्षेत्र के निवासी रामगोपाल नामदेव ने बताया कि उनका 27 वर्षीय बेटा साकेत नामदेव 31 अगस्त को घर से मथुरा-वृंदावन दर्शन करने की बात कहकर निकला था। वह अपने छोटे भाई अनुराग को खुरई रेलवे स्टेशन पर छोड़कर गोंडवाना एक्सप्रेस से रवाना हुआ था। इसके बाद 12 सितंबर तक परिजनों की उससे फोन पर बातचीत होती रही।2 महीने से साकेत का कोई सुराग नहीं आखिरी बार...