अलीगढ़, अक्टूबर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता: जिले की क्वार्सी पुलिस ने कार चोरी की ऐसी घटना का खुलासा किया है, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। यहां चार नाबालिगों ने कार बेचने के लिए नहीं, बल्कि घूमने-फिरने के लिए चुराई थी। रामघाट रोड से चोरी हुई एक्सयूवी पर सवार होकर चारों नाबालिग दोस्त वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन कर आए और फिर कार को सड़क किनारे खड़ा करके चले गए। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामले में चार बाल अपचारियों को पकड़ लिया। पूरा मामला थाना क्वार्सी क्षेत्र का है। 14 अक्टूबर को एक व्यक्ति की महिंद्रा एक्सयूवी कार (यूपी 81 सीपी 6248) रामघाट रोड से गायब हो गई थी। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही पुलिस ने तलाश शुरू की। अगले ही दिन कार महुआखेड़ा के ग्रीन पार्क अपार्टमेंट के पास लावारिस खड़ी मिल गई। पुलिस...