लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, संवाददाता। न्यू लखनऊ वृंदावन तेलीबाग सेंटर के युवा पत्र वितरक विनय कुमार का निधन हो गया। वह 36 वर्ष के थे। सिर की नस फट जाने के कारण वह केजीएमयू में भर्ती थे। रविवार शाम चार बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, पांच वर्ष का बेटा व चार वर्ष की बेटी को छोड़ गए हैं। युवा पत्र वितरक की मौत से वृंदावन, अंसल, अवध विहार, तेलीबाग समेत अन्य पत्र वितरकों में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...