वृंदावन ट्रेन से जा रही पत्नी लापता
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- कायमगंज। ट्रेन यात्रा के दौरान एक ग्रामीण की पत्नी अचानक लापता हो गई। कासगंज और हाथरस के बीच हुई इस घटना ने पति को परेशान कर दिया। उसने रेलवे पुलिस को सूचना दी लेकिन उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई। एक मई को क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ ट्रेन से मथुरा के वृंदावन दवा लेने जा रहा था। यात्रा के दौरान जब ट्रेन कासगंज स्टेशन के पास पहुंची, तब ग्रामीण ऊपर की बर्थ पर सो गया।बताया गया कि जब उसकी नींद हाथरस स्टेशन के पास खुली तो उसने देखा कि उसकी पत्नी सीट पर नहीं थी। यह भी पढ़ें- महिला यात्री का पर्स छीनकर ट्रेन से कूद गया बदमाश यह देख उसके होश उड़ गए। उसने ट्रेन में ही इधर-उधर काफी खोजबीन की, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना से घबराए ग्रामीण ने हाथरस रेलवे पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.