विकासनगर, अप्रैल 26 -- नगर पंचायत क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा उपभोक्ताओं के लिए सुबह-शाम छोड़ा जाने वाला पानी घरों में नलों तक नहीं पहुंच रहा है। शहर की वृंदावन कालोनी में तीन दिन से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन पानी सड़क पर बह रहा है। जबकि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं। रविवार को सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान द्वारा इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जा रहा है। जब भी शिकायत की जाती है, तो कर्मचारी आकर केवल अस्थाई मरम्मत कर देते हैं। यह जुगाड़ कुछ ही दिनों तक टिक पाता है और पाइपलाइन फिर से फट जाती है। यह भी पढ़ें- सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से गुस्साए किसानो ने किया प्रदर्शन बार-बार होने वाली इस लीकेज से न केवल जल की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क के किनारे गंदगी और कीचड़ का अंबार भी लग रहा है। यह भी पढ़...