मथुरा, जनवरी 29 -- यमुना एक्सप्रेस-वे से वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को प्राकृतिक सौंदर्य का अहसास कराने और वृंदावन-पानीगांव मार्ग को हेरिटेज लुक में विकसित करने की योजना बनाई गई है। सौंदर्यीकरण योजना में वृंदावन पानी गांव रोड पर दोनों ओर हरित पट्टी विकसित की जाएगी। इस परियोजना पर लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा परियोजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसका उद्देश्य मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और तीर्थ यात्रियों के लिए सुंदर और सुविधाजनक मार्ग प्रदान करना है। वृंदावन पांनी गांव के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस रोड के किनारे कच्ची पटरी पर दोनों ओर कई प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे, जो न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाएंगे बल्कि जैव-विविधता को भी बढ़ावा देंगे। इसके साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.