मथुरा, फरवरी 13 -- वृंदावन के गेस्ट हाउस में लगी आग की विद्युत निगम जांच कराएगा। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मुख्य अभियंता ने कनेक्शन संबंधी रिपोर्ट मांगी है। वृन्दावन रूकमणि विहार स्थित सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस में गत दिवस दोपहर के समय शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। आग की चपेट में वहां रखा ट्रांसफार्मर आ गया। केबलें जल गईं थीं। विभागीय टीम ने मौके पर जाकर जांच की। बताया गया कि कनेक्शन करीब 45 किलोवाट कॉमार्शियल लिया गया था। स्टीमेट के अनुसार उपभोक्ता ने धनराशि जमा की,जिसके बाद ट्रांसफार्मर लगा अन्य विद्युत कार्य हुए। कार्य पूर्ण न होने पर ट्रांसफार्मर को चार्ज नहीं किया गया बताया गया। वहीं एक्सईएन वृंदावन अनिल कुमार ने गेस्ट हाउस आग प्रकरण की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी है। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग के अनुसार कनेक्शन संबंधी रिपोर्ट मांगी ...