बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं, संवाददाता। श्रीअग्रवाल सभा युवा समिति बदायूं द्वारा शहर के श्याम नगर स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा समिति के अध्यक्ष आशीष सिंघल ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन पूजा अर्चना की गई। अग्रवाल सभा बदायूं के अध्यक्ष हरि अग्रवाल द्वारा सभी अग्रवंशियों को होली की शुभकामनाएं दी गई तथा उन्होंने कहा अग्रवंश की एकता एवं समरसता बनाए रखने को होली मिलन समारोह का कार्यक्रम अत्यंत सार्थक है। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल द्वारा अग्रवंशियों को एकता एवं भाईचारा बनाए रखने पर बल दिया गया। महिला समिति की अध्यक्षा शिवानी रवि बंसल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं को होली की शुभकामनाएं दी गई। युवा महिला समिति की अध्यक्षा शिवानी सिंघल द्वा...