वृंदावन के इस्कॉन मंदिर के कूलर में उतरा करंट; एमपी के युवक की मौत, नगर निगम ने लगाया था
मथुरा, जून 15 -- मथुरा के वृंदावन के रमणरेती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु की कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला था और वृंदावन में ठाकुरजी के दर्शन करने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक मंदिर के बाहर जूते-चप्पल उतारकर मुख्य द्वार की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान वहां रखे एक कूलर के संपर्क में आते ही उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।नगर निगम के खिलाफ लोगों की नाराजगी स्थानीय लोगों और मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत युवक को बचाने का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.