मथुरा, अगस्त 8 -- संत प्रेमानंद महाराज ने वृंदावन धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं से पवित्र धाम की गरिमा, मान-मर्यादा और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वृंदावन केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलास्थली है, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का आचरण भी धाम की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए। संत प्रेमानंद महाराज ने वीडियो संदेश में कहा कि श्रद्धालु वृंदावन में दर्शन-पूजन के साथ-साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और कहीं भी कूड़ा-कचरा न फैलाएं। उन्होंने सभी से धाम की पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृंदावन आने वाले भक्त नशा, अभद्र व्यवहार और किसी भी प्रकार के अनुचित आचरण से स्वयं को दूर रखें। धाम में संयम, सादगी और भक्ति का वातावरण बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु की जिम्...