सिद्धार्थ, अप्रैल 9 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लोअर हाल में बुधवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित पुष्पराज कोष्टी ने अपनी सितार वादन से अद्वितीय प्रस्तुति देकर सभी को रिझाया। पंडित पुष्पराज कोष्टी ने सर्वप्रथम वृंदावनी सारंग राग का अलाप प्रस्तुत किया और उसके बाद चैताल में गत का वादन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं से कहा कि शास्त्रीय संगीत हमारी भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग है, जो जीवन में अनुशासन लाता है और मानसिक तनाव को दूर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे शास्त्रीय संगीत को अपनाकर अपने जीवन को अधिक संतुलित और सुखद बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयो...