लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- समाज सेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए वूमेन्स सोसायटी ऑफ गोला द्वारा प्रमिला गुप्ता की अध्यक्षता में पंजाबी कॉलोनी स्थित कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार उपयोगी सामग्री एवं आकर्षक उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों के बीच रीडिंग, कविता पाठ, स्वयं परिचय, कला एवं लेखन जैसी गतिविधियां कराई गई। प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उपहार दिए गए। कार्यक्रम में बच्चों के लिए नाश्ते की भी व्यवस्था की गई, जिसका बच्चों ने आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- नारी वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला सोसायटी की अध्यक्ष प्रमिला गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.