बुलंदशहर, मार्च 20 -- नगर के भूड़ा मंदिर शिव वाटिका स्थित खुर्जा मार्शल आर्ट्स अकादमी के चीफ कोच अमित शर्मा ने बताया कि 18 और 19 मार्च को खेलों इंडिया राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता हुईं। यह प्रतियोगिता शामली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गईं। जिसमें पूरे प्रदेश से आए करीब 250 खिलाड़ियों ने अपने अलग-अलग वजन भार में प्रतिभाग किया। जिसमें उनकी अकादमी के 16 खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर पदक अपने नाम कर लिए। खिलाड़ी लक्ष्मी, रिचा शर्मा, उर्वशी परमार, लक्की ने स्वर्ण पदक, थानवी सिंह राणा, गरिमा भारद्वाज, प्रज्ञा भाटी, भूमिका कुमारी, शिवानी तोमर, वंशिका ने रजत पदक और पायल सोलंकी, शिवांजली शर्मा, छवि जादौन, हिमांशी जादौन, यशिका कुमारी, रिचा शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन अगले माह होने वाल...