देवघर, अक्टूबर 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। रांची के सिली में आयोजित 22वीं जूनियर वुशू प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम भार वर्ग में देवघर की आकांक्षा शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। आकांक्षा के इस सफलता पर उनके पिता रणधीर शर्मा ने कहा कि वह 6 महीने से इस खेल में मेहनत कर रही है। आकांक्षा शर्मा वुशु स्कूल नेशनल गेम्स के लिए भी सेलेक्ट है। इस उपलब्धि पर देवघर जिला वुशू संघ के अध्यक्ष आजाद पाठक एवं सचिव संजय झा ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में टीम कोच के रूप में हरिदास राय, प्रतिभा सिंह एवं मैनेजर राकेश रंजन थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...