वुशु में दिव्यांशी व आयुष ने जीते स्वर्ण पदक
कानपुर, सितम्बर 25 -- कानपुर। 70वीं प्रादेशिक विद्यालय वुशु प्रतियोगिता में कानपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर के बीच चंदौली में संपन्न हुई। अंडर-19 वर्ग के 60 किग्रा भारवर्ग में कानपुर की दिव्यांशी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 85 किग्रा भारवर्ग में आयुष कुमार ने भी स्वर्ण पदक जीता। कानपुर मंडल की टीम में अंडर-17 वर्ग में शिवांश श्रीवास्तव (45 किग्रा), रचित गोस्वामी (52 किग्रा), याशी सिंह (48 किग्रा) और तान्या चौरसिया (45 किग्रा) शामिल रहे। वहीं, अंडर-19 वर्ग में दिव्यांशी यादव (60 किग्रा), आयुष कुमार (85 किग्रा) और आदर्श (48 किग्रा) ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- अंतर मंडलीय ताइक्वांडो में बालिकाओं ने जीते छह स्वर्ण टीम के कोच साहबे आलम और आकांक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.