मोतिहारी, मार्च 22 -- अरेराज निसं। एमएसएसजी काॅलेज अरेराज के एक होनहार छात्र बादल कुमार ने बीआरएवीयू द्वारा आयोजित तिरहुत कमिश्नरी स्तरीय बूशु बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 56 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल का खिताब जीतकर महाविद्यालय ही नहीं चंपारण को गौरवान्वित किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीएनझा ने महाविद्यालय परिवार की ओर से अपने छात्र बादल को सम्मानित किया है। प्राचार्य डॉ झा ने बताया कि छपवा फुलवरिया निवासी सेमेस्टर फाइव के इस छात्र का चयन गोआ में आयोजित होने वाले नेशनल बुशू बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है जो इस महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.