गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बेनीगंज में आयोजित 13वीं मंडलीय वुशु (मार्शल आर्ट) चैंपियनशिप में आरके मेमोरियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने कुल 51 पदक अपने नाम किए, जिनमें 20 स्वर्ण, 18 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम पूरे मंडल में रोशन हुआ। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.