नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने काफी पहले वुमेंस क्रिकेट में एक टूर्नामेंट लॉन्च किया था, जिसका पहला सीजन अगले साल फरवरी में आयोजित होगा। आईसीसी के इस नए वुमेंस टूर्नामेंट में अब सिर्फ 100 दिनों का समय बाकी है। यहां से टूर्नामेंट के लिए उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। ये टूर्नामेंट है, आईसीसी वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी, जो मेंस क्रिकेट में खेली जाती है, लेकिन वुमेंस में पहली बार इसका आयोजन होने वाला है। इस टूर्नामेंट में कितनी टीमें हैं, कब से कब तक खेला जाएगा, कौन मेजबान है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब इस स्टोरी में आपको मिल जाएंगे। महिला क्रिकेट में एक नया चैप्टर फरवरी 2027 में शुरू होगा, जब जब ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी का पहला एडिशन आयोजित होगा। भारत में 14 से 28 फरवरी तक इसका आयोजन होना है, जिसमें 6 टीमें हिस्सा लेन...