कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। बीसीसीआई की वुमंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में गुरुवार को दिल्ली ने उप्र को चार विकेट से पराजित कर दिया। इस हार के साथ ही यूपी का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। इलीट ग्रुप-डी में चार मैचों के बाद यूपी के खाते में सिर्फ एक जीत और तीन हार के साथ चार अंक हैं, जिससे वह तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है। कोलकाता के आदित्य एकेडमी स्टेडियम में खेले गए मैच में उप्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान याशिका ने 63 रन और मीनाक्षी यादव ने 64 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली तो काव्या बंदोह ने 23 रन का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में सिद्दी ने दो विकेट झटके। जबकि, तन्वी चावला, वंशिखा मीणा, कानिका माथुर और देविका को एक-एक सफलता...