दरभंगा, मई 11 -- दरभंगा। वुडवाइन मॉडर्न स्कूल, गंगासागर अल्लपट्टी में मातृ दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर नुसतरण सादिक एवं प्राचार्या डॉ. नसरीन नवाब के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बच्चों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि मां के चरणों में ही जन्नत है और मातृ सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं संगीत विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- वुडवाइन मॉडर्न स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस यह भी पढ़ें- न्यू होराइजन में मनाया मदर्स डे यह भी पढ़ें- ममता, त्याग और स्नेह का प्रतीक है मां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.