वुडबॉल नेशनल में आईएमटी के खिलाड़ियों ने जीते पदक
काशीपुर, मई 22 -- काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ में आयोजित वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीता है। आईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज (यूजी विभाग) की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि 14 से 17 मई तक रायपुर स्थित कृष्णा विकास ग्लोबल स्कूल में आयोजित 20वीं सीनियर एवं 14वीं जूनियर नेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप में संस्थान के बीकॉम (ऑनर्स) द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अथर्व चौधरी ने रजत और निष्कर्ष चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि जूनियर वर्ग में प्राप्त की। संस्थान के क्रीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता का विद्यार्थियों के खेल एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन विमला गुड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.