फिरोजाबाद, जून 23 -- शिकोहाबाद में ज्वेलर्स से लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने वी वारंट लेने के लिए कागजी कार्यवाही शुरू की है। न्यायालय से वी वारंट मिलते ही चारों लुटेरों को रिमांड पर लेने के लिए दिल्ली जाएगी। रिमांड पर आने के बाद लुटेरों से पूछताछ की जाएगी। जिससे सिरसागंज, शिकोहाबाद में हुई लूट की वारदात का खुलासा हो सके। बताते चलें कि मोहल्ला खत्राना निवासी हरिओम वर्मा से लाखों की लूट के मामले में पुलिस ने 7 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से 4 लुटेरे दिल्ली की जेल में बंद हैं। जबकि तीन आरोपी फिरोजाबाद जिला जेल में बंद हैं। पुलिस को लुट का 19 लाख रुपए बरामद हुआ है जबकि दिल्ली पुलिस को 11 लाख रुपए लुटेरों से बरामद हुआ था। इस बारे ...