वी कामकोटि पर प्रियंका की टिप्पणी का विरोध, 14 हजार लोगों ने भेजी याचिका
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा सदन के भीतर आईआईटी-मद्रास के निदेशक वी कामकोटि को गोमूत्र विशेषज्ञ कहे जाने को लेकर 14 हजार लोगों के हस्ताक्षर वाली एक याचिका लोकसभा अध्यक्ष को दी गई है। चेंज डॉट ओआरजी पर एक अगस्त को शुरू की गई इस याचिका में प्रियंका गांधी से अपमानजनक शब्द वापस लेने और टिप्पणी की व्यक्तिगत एवं अपमानजनक प्रकृति पर खेद जताने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं ने खुद को अकादमिक और वैज्ञानिक समुदाय बताते हुए जारी की एक विज्ञप्ति में दावा किया कि भारत के विभिन्न क्षेत्रों, संस्थानों और राज्यों के लोगों के साथ-साथ 38 से अधिक देशों में रह रहे भारतीय वैज्ञानिकों ने भी इस याचिका का समर्थन किया है। हालांकि, इस पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों के पदनाम का कोई उल्लेख नहीं किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.