मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में शुक्रवार को एक युवक ने काफी हंगामा किया। युवक कुलपति से मिलना चाहता था। उसे सुरक्षा गार्ड ने वीसी चैंबर में जाने से रोक दिया। गार्ड ने कहा कि वीसी मीटिंग में हैं, लेकिन युवक वीसी से मिलने पर अड़ा रहा। रोके जाने पर उसकी सुरक्षा गार्ड से तीखी बहस भी हुई। इसके बाद युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। युवक ने गार्ड पर मारपीट का भी आरोप लगाया। कहा कि जब तक वह वीसी से नहीं मिलेगा वापस नहीं जाएगा। वह जमीन पर लेट गया। काफी देर के बाद समझाने पर वह वहां से लौटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.