मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। महानगर में अवैध निर्माणों की हकीकत परखने के लिए एमडीए उपाध्यक्ष खुद ही सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रवर्तन-जोन 3, सबजोन-16 एवं जोन-3, सबजोन-17 का औचक निरीक्षण किया। टीपी नगर में तो बड़ी संख्या में अवैध निर्माण होते हुए मिले। उन्होंने जेई और सुपरवाइजर की जमकर लताड़ लगाई। कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कहा कि अवैध निर्माणों को तत्काल प्रभाव से सील किया जाए। अवैध निर्माणों में मिलीभगत पाई गई तो सस्पेंड भी करने की चेतावनी दी गई। उपाध्यक्ष द्वारा मौके पर उपस्थित जोन प्रभारी एवं सब-जोन प्रभारी को निर्देशित किया कि उक्त अवैध रूप से संचालित औद्योगिक गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संबंधित प्रकरणों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए। इसके अतिरिक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.