वीसी की कुर्सी पर बैठ मोबाइल चलाना लिपिक को पड़ा महंगा, मूल कॉलेज भेजे गए
मुंगेर, अगस्त 27 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में कुलपति की कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाते हुए निम्न वर्गीय लिपिक रवि रंजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी है। कुलपति कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर तैनात रवि रंजन को उसके मूल कॉलेज केकेएम कॉलेज, जमुई वापस भेज दिया गया है। उसे दो दिनों के भीतर अपने मूल कॉलेज में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, कुलपति जैसे विश्वविद्यालय के सर्वोच्च पद के कार्यालय और कुर्सी की गरिमा से जुड़े इस मामले में कार्रवाई के नाम पर केवल प्रतिनियुक्ति समाप्त कर लिपिक को मूल कॉलेज भेजे जाने के बाद विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न हलकों में इस कार्रवाई को लेकर चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.