वीसी इंटर्नशिप के लिए 8 से 11 सितंबर तक समूह चर्चा
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण कार्यालय ने वाइस-चांसलर इंटर्नशिप योजना के तहत पार्ट-टाइम इंटर्नशिप 2026 के लिए चयनित छात्रों की समूह चर्चा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। समूह चर्चा 8 से 11 सितंबर तक दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिसर स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में होगी। चयनित छात्रों को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा।
समूह चर्चा की तिथियां विश्वविद्यालय ने छात्रों को क्रम संख्या के आधार पर अलग-अलग दिनों में बुलाया है। 8 सितंबर को क्रम संख्या 1 से 560, 9 सितंबर को 561 से 1080, 10 सितंबर को 1081 से 1560 और 11 सितंबर को 1561 से 1947 तक के छात्रों की समूह चर्चा होगी।
पात्रता मानदंड समूह चर्चा में शामिल होने के लिए छात्र का दिल्ली विश्वविद्यालय का नियमित विद्यार्थी होना जरूरी है। प्रथम वर्ष या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.