वीसी आवास पर पांच सशस्त्र पुलिस तैनात, अपराधियों का नहीं मिला सुराग
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरएबीयू के कुलपति आवास पर बम कांड के बाद वहां पांच सशस्त्र पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस को सीसीटीवी में दो जगहों पर स्कूटी सवार संदिग्ध दिखे हैं। हालांकि, फुटेज स्पष्ट नहीं रहने से अपराधियों की पहचान नहीं हो पा रही है। टाउन एसडीपीओ-1 सुरेश कुमार ने बुधवार को फिर विवि इलाके में जांच की। एलएस कॉलेज परिसर में भी एसडीपीओ के नेतृत्व में छानबीन की गयी। विवि की सुरक्षा व्यवस्था का भी एसडीपीओ ने निरीक्षण किया। इस क्रम में विवि को हर तरफ से सुरक्षित करने के लिए तीन जगहों पर गेट बनाने की लंबित योजना पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया। विवि में खबड़ा रोड इलाके की तरफ से, विवि स्थित कुलपति आवास के पास और एलएस कॉलेज की ओर से तीन जगहों पर नया गेट बनाने का प्रस्ताव है। इसपर विवि प्रशासन निर्णय नहीं ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.