मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के आवास के बाहर रविवार रात बम चलने की घटना की लोगों ने निंदा की है। पूर्व सीनेटर प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान कुलपति छात्रहित में लगातार कार्य कर रहे हैं, शिक्षकों की समस्याओं का निदान हो रहा है, कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन व पेंशन समय पर मिल रहा है। यूनिवर्सिटी में दहशत फैलाने और डर का माहौल पैदा करने के लिए इस कायराना घटना को अंजाम दिया गया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है। राजनीति विज्ञान के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनिल ओझा ने भी इस घटना की निंदा की है। सपोर्ट फाउंडेशन ने भी कड़ी निंदा की है। फाउंडेशन के अध्यक्ष रंगीश ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा और सामाजिक विकास का केंद्र होता है। यहां इस प्रकार की हिंसक घटनाएं न...