शामली, मार्च 2 -- शहर के वीवी पीजी कॉलेज में एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में अर्शी खान ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि दीपक जैन ने स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का पाठ पढ़ाती है। विद्यार्थियों द्वारा शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करना प्रेरणादायक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.