वीवी पीजी कॉलेज के चार विद्यार्थियों ने नेट-जेआरएफ परीक्षा में हासिल की सफलता
शामली, अगस्त 30 -- शामली। शहर के वीवी पीजी कॉलेज शामली के एमए राजनीति विज्ञान के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की नेट-जेआरएफ परीक्षा में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के एमए राजनीति विज्ञान के विद्यार्थी रिया पुंडीर, आयुष बिंदल, राधा देवी और विनीत बालियान ने नेट-जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल की। रिया पुंडीर, आयुष बिंदल और राधा देवी ने नेट क्वालीफाई किया, जबकि विनीत बालियान ने जेआरएफ हासिल किया है।विद्यार्थियों की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य, राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षकों और महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- भूगोल विभाग के 12 विद्यार्थी यूजीसी नेट में सफल प्राचार्य ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.