शामली, सितम्बर 22 -- शामली। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम एवं एक दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत वीवी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से विद्यालय परिसर में बचपन की मुस्कान-नशा मुक्त हिन्दुस्तान अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में एसएस जैन सभा एवं किरण सेवा समिति के साथ पहुंचे जैन संत निपुण मुनि महाराज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन का खानपान उनके चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- स्वस्थ समाज का निर्माण के लिये सामूहिक संकल्प युवाओं को नशीली वस्तुओं के सेवन से बचते हुए शाकाहार एवं सात्विक भोजन को अपनाना चाहिए। उन्हों...