जौनपुर, मई 1 -- जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से मशीनों के भंडारण और सुरक्षा प्रबंध के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि वीवीपैट मशीनों का रख-रखाव निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा उपकरण हमेशा सक्रिय अवस्था में रहें। यह भी पढ़ें- ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा परखी उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थ...