हमीरपुर, अगस्त 25 -- हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने वीवीपेट वेयरहाउस एवं कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी का निरीक्षण कर सुरक्षा, निगरानी एवं आगामी निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा कार्यालय की व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित अग्निशमन प्रणाली की सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य अग्निशमन अधिकारी से एक बार विस्तृत जांच कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस एवं कार्यालय में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी को आग लगने अथवा किसी अन्य आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सुरक्षा एवं बचाव प्रक्रिया की जानकारी दी जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल एवं प्रभाव...