शामली, मार्च 17 -- शामली। शहर के वीवीपीजी कॉलेज में चल रहे युवा प्रतिभा सप्ताह 2025-26 के अंतर्गत मंगलवार को द्वितीय दिवस पर भूगोल विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का परिचय दिया। महाविद्यालय के डीन डॉ. भूपेंद्र कुमार ने कहा कि पोस्टर प्रतियोगिता जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि पोस्टर बनाने से विद्यार्थियों के मन-मस्तिष्क में नए विचारों का सृजन होता है और इससे समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी छात्राओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.